पूर्व विधायक के भाई ने खुद को गोली से उड़ाया

बरेली। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह कन्नौजिया के भाई ने खुद को गोली से उड़ा लिया। उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई।

घटना आज सुबह 10 बजे की है। पीलीभीत रोड की पवन विहार कालोनी में पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह कन्नौजिया अपने परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह उनके भाई धनेंद्र सिंह कन्नौजिया उर्फ पप्पू ने खुद को कमरे में बंद करके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर घुसे तो कमरे में पप्पू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। सूचना पर सीओ के नेतृत्व में बारादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पप्पू दवा कारोबारी थे। सुसाइड की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि पप्पू को प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में काफी नुकसान हो गया था, जबकि कुछ लोग उनकी आत्महत्या को घरेलू कलह से भी जोड़कर देख रहे थे। मृतक की पत्नी किरन कन्नौजिया रो-रोकर बेसुध हो गईं। वह एक बेटी और एक बेटे के पिता थे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।