भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि

आजमगढ़ – भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह से परामर्श लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बुद्धवार को सार्वजनिक त्रयोदशाह भोज का आयोजन किया। जिसमें बडी संख्या में स्थानीय जनता, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में आजमगढ़ नगर में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त व धर्मेंद्र सिंह के संयोजन में बुद्धवार को दोपहर 12बजे करतालपुर तिराहे के पास स्थित मैरेज हाल में परमश्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए सार्वजनिक त्रयोदशाह भोज का आयोजन पूरे विधिविधान से कराया गया। सर्वाजनिक त्रयोदशाह भोज में भारत रत्न परमश्रद्धेय अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पहले ब्राह्मणों को भोजन कराया गया ।ब्राह्मणों ने वैदिक मन्त्रोच्चार के बाद भोजन ग्रहण किया ।भोजन उपरान्त ब्राह्मणों को आलोक जायसवाल ने दक्षिणा देकर विदा किया।इसके बाद स्थानीय जनता कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम सिंह पटेल, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य आशुतोष मिश्रा, क्षेत्रिय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विनोद राजभर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा अभयदत्त गोड , जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्यायजिला मन्त्री, वरिष्ठ नेता अजय सिंह, युवा नेता अनुराग सिंह, हरिवंश मिश्रा,मीना सरोज,महेन्द्र मौर्या संजय यादव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.संचिता बैनर्जी, जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा आनन्द गुप्ता मृगांक शेखर सिन्हा,शैलेन्द्र अग्रवाल अवनीश चतुर्वेदी, नरेन्द्र बहादुर सिंह ,जूही श्रीवास्तव, विनीत सिंह रीसू, चन्द्रपाल सिंह, कार्तिकेय सिंह चंचल ,गोपाल राय, शैलेंद्र सिंह,शौर्य सिंह आकाश गौड,किशानू गिरी और कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहें।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।