भाजपा कार्यकर्ताओ ने चलाया सफाई अभियान

समस्तीपुर /विभूतिपुर -विभूतिपुर प्रखंड के चकबिदुलिया स्थित माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण की साफ़ सफाई स्वच्छता अभियान के तहत किया गया। आज जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया, इससे कार्यकर्ताओं पर गर्व होता है। जिस गंदगी को देख कर खुद गन्दा करने वाले नाक झांप पर निकल जाए, उस गंदगी को भाजपाइयों ने बिना किसी शिकन के साफ़ किया। ग्रामीणों ने इसके लिए धन्यवाद दिया, ग्रामीण तो उसी वक्त अपने घर के आस पास की गंदगी साफ करने लगे, अपने कार्यक्रम से हुए असर को देख कर खुद पर सभी भाजपाई खुद पर गर्व का अनुभव कर रहे थे। कार्यक्रम में दीपक झा, रौशन मिश्रा, रंजीत मिश्रा, दिनेश ठाकुर, श्याम नन्दन महतो, अमरजीत पासवान, केशव बाबू, अमरनाथ साह, मुन्ना सोनी का अहम् योगदान रहा।

रिपोर्ट :- रंजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।