भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान कुंभ कार्यशाला का हुआ आयोजन

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान कुंभ कार्यशाला का आयोजन मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में करतालपुर बाईपास पर स्थित एक होटल में सोमवार को सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय मौजूद रहे।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय ने कहाकि सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न होने पायें और उन्हे पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर उसका लाभ दिलायें। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहाकि भाजपा सरकार ने किसानों का ऋण माफ कर उनके बोझ को हटाने का काम किया। इसके साथ ही सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं लागू की है। जिसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहाकि किसानों की आय दोगनी करने के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए भाजपा सरकार ने उचित कदम भी उठाया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहाकि सरकार ने धान, गेहूं के साथ अन्य अनाजों के एमएसपी को बढ़ाकर डेढ़ गुनी एवं लागत मूल्य को कम करने का काम किया। मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री राधेश्याम सिंह ने कार्यकर्ताओ से जानकारी हासिल करते आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मोर्चा के मीडिया प्रभारी रविकांत सिंह ने कहाकि भाजपा सरकार में किसानों की सभी समस्याओं को निराकरण तत्काल किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन रामाशीष पटेल ने किया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित राय, अरविन्द राय, रामेश्वर बर्नवाल, आशुतोष चौबे, सत्यप्रकाश सिंह, चन्द्रप्रकाश सिंह सहित सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।