भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा का हुआ समापन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी-विगत 1 दिसंबर से चल रही भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा आज ब्लॉक सभागार फतेहगंज पश्चिमी पर एक भव्य समारोह के साथ संपूर्ण हो गई। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ, समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर बरेली सुभाष पटेल रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने बिभिन्न गाँवों से आए हुए कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याएं जानकर उन्हें नोट किया और शीघ्र ही उनके समाधान हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिया। सर्वाधिक समस्याएं गाँवों में बन रहे शौचालयों, प्रधानमंत्री आवास तथा राशन कार्ड से संबंधित थी। इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि विगत 15 दिनों से समस्त कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके क्षेत्र में चल रही इस कमल संदेश पद यात्रा को सफल बनाया है जिसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सभी ग्रामीणों से मिले और उन तक केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का काम किया तथा क्षेत्रीय समस्याओं को भी जाना। कार्यकर्ताओं ने यह समस्याऐं मुझ तक पहुंचाई है, मैं शीघ्र ही उनका समाधान करने का प्रयास करूंगा उन्होंने आगे कहा कि आगामी 26 जनवरी को सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जिन लाभार्थियों को केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ मिला है उनके आवास पर दीप जलाएंगे। विशिष्ट अतिथि सुभाष पटेल ने कहा कार्यकर्ता अभी से 2019 की तैयारियों में जुट जाएं और एक बार पुनः राष्ट्र को मजबूत करने के लिए श्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएं और बरेली में संतोष गंगवार को भारी मतों से जिता कर एक बार पुनः भगवा विजय पताका फहराएं। जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह वीरू, डीसीबी उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान, चेयरमैन फतेहगंज पश्चिमी कृष्ण पाल मौर्य तथा भगवान सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील शर्मा, ओमेंद्र सिंह चौहान, सौरभ पाठक, सत्यदेव वर्मा, गौरव मिश्रा, विक्रम सिंह परमार आदि ने कड़ी मेहनत की। संतोष शर्मा, अनिल गंगवार, गौरव गंगवार, शिवम शर्मा, नेतराम वर्मा, सुरेंद्र गंगवार अखिलेश मिश्रा,राजीव शंखधार, विनीत शर्मा, तेजपाल फौजी संग्राम सिंह, चमन सिंह, कविश गंगवार आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पदयात्रा के विधानसभा संयोजक रहे संजय चौहान ने किया। कार्यक्रम एवं फतेहगंज पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना ने आभार प्रकट करते सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की।
– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।