भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुर्नगठन को तीन लोगों ने पर्चे भरे

बरेली/फ़तेहगंज पश्चिमी -भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुर्नगठन को तीन लोगों ने पर्चे भरे,जिला संगठन की संस्तुति पर ही होगा मण्डल अध्यक्ष का ऐलान चुनाव अधिकारी और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक।भाजपा बदायूं जिले के महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल की अध्यक्षता में कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर की धर्मशाला में भाजपा के सक्रिय सदस्यों व बूथ अध्यक्ष समेत नेताओं की देखरेख में मण्डल अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, नरोत्तम मौर्य व जितेंद्र गौड़ ने मण्डल अध्यक्ष पद हेतु पर्चा भरे।चुनाव अधिकारी ने साफ कहा कि संगठन को तीन नाम जाने हैं।जिसमे अंतिम निर्णय संगठन का ही होगा जिसमें केवल मंडल कमेटियों का पुर्नगठन होना है। वोटिंग की जरिए अध्यक्ष नही चुना गया। चुनाव कार्यक्रम में चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अजय सक्सेना, आशीष अग्रवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, दीपक गोयल, कन्हैयालाल, अब्दुल बाजिद अंसारी, विशाल अग्रवाल, दौलत राम, राम सिंह फौजी,महेंद्र मौर्य, जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, नत्थूलाल गंगवार,प्रेमपाल गंगवार, कैलाश शर्मा, अनूप सिंह, रविन्द्र सिंह, समेत मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष सक्रिय सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।