भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 19 जुलाई को सायं 4 बजे पैराडाइज मैरेज हाल हिरापटट्टी से हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन 20 जुलाई को सायंकाल 5 बजे होगा ।प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा जिलाध्यक्ष व महामंत्री , प्रकल्प व प्रकोष्ठों के संयोजक प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए। मुख्यातिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला जी उपस्थित रहे। प्रथम दिन के प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के इतिहास ,विकास और नये भारत के निर्माण में हमारी भूमिका पर मुख्य अतिथि अष्टभुजा शुक्ला ने चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी का यह स्वरुप कार्यकर्ताओ के संघर्ष , त्याग और अनुशासन का परिणाम है। परिवारवाद जातिवाद से मुक्त भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के किसी भी महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, डा श्याम नारायण सिंह, पंकज सिंह कौशिक, ऋषिकांत राय, हरीश तिवारी, ध्रुव सिंह ,जगत नारायण गौड़, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, राकेश सिंह, महेंद्र मौर्या, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष आनन्द गुप्ता, कमलेंद्र मिश्रा मोनू पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।