भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का धूमधाम से मनाया 95 वां जन्मदिन

सीतापुर- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 95वें जन्मदिन पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। सेवता विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी ने ग्राम हरदत्तपुरवा व सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में अटल जी चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। अटल जी की याद में इस अवसर पर विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विधायक ने अटल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। विधायक ने कहा अटल जी ने बलरामपुर से शुरुआत की थी। वह लखनऊ से सांसद रहे थे। अटल जी ने समाज के हर तबके के लिए काम किया। अटल जी ने देश के लिए काम किया। अटल जी आने वाले कालखंड में रहेंगे। अटल जी ने सुशासन की नींव रखी थी।
ज्ञान तिवारी ने कहा कि अटल जी ने APL, BPL राशन कार्ड शुरु किया था। अंतोदय योजना अटल जी के समय आई। उन्होंने राजनीति को विश्वास का प्रतीक बनाया। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय के सानिध्य में राजनीति की। देह छोड़ने के बाद भी अटल जी का सम्मान पूरे देश में किया जा रहा है। अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के हम लोग मना रहे है। विधायक ने कहा हमारी सरकार ने परिवारों को राशन कार्ड दिया है। आयुष्मान योजना में परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। गरीबों को इलाज का खर्च सरकार देगी । हर जरुरतमंद को को पेंशन की बात हमारी सरकार ने की और लोगो को लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर ओमप्रकाश मिश्र, लोकेश मिश्रा संतोष मिश्र, रामसरुप भार्गव, आदेश,आशुतोष गुड्डू,रामकिशोर शर्मा, सोनू प्रधान c h c अधीक्षक अनंत मिश्रा संदीप बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

– सीतापुर से राजकिशोर अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।