भाषा संगम में बालिकाओं ने सीखी संथाली

राजस्थान/सादड़ी- एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित भाषा संगम के तहत आज स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में बालिकाओं ने संथाली भाषा सीखी।
बालिकाओं को व्याख्याता प्रकाश परमार महावीर प्रसाद कविता कंवर ने संथाली भाषा में वाक्यों का अभ्यास करवाया। मोहनलाल रमेश कुमार वछेटा ने संथाली भाषा में संवाद प्रस्तुत किया। बीएड प्रशिक्षु सीमा माधव व पृथा ने संथाली शब्दों की जानकारी दी। बालिकाओं ने भी संथाली भाषा सीखने में रूचि ली। बालिकाओ ने संथाली भाषा में नमस्कार केलिए प्रयुक्त जोहार शब्द का प्रयोग कर परस्पर अभिवादन कर संथाली भाषा में संवाद किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान विजय सिंह माली व सीमा माधव ने संथाली भाषा के इतिहास कला संस्कृतिकी जानकारी दी। इस अवसर पर यशोदा संतोष सुशीला सोनी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।