भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मान कार्यक्रम अभियान के अन्तर्गत भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ला मौजूद रहे। कुल 51 भूतपूर्व सैनिकों और 15 अमर शहीद सैनिकों की विधवा, माता, बहनों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ला ने कहा कि पार्टी द्वारा 15 जनवरी से 3 मार्च तक सैनिक सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी द्वारा 15 जनवरी 2019 राष्ट्रीय सेना दिवस के अवसर पर इस अभियान का शुभारंभ दिल्ली से किया गया था। 16 जनवरी से 22 जनवरी तक शहीद सम्मान सप्ताह कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 1857 के शहीदों के स्मारक स्थलों , स्वाधीनता आन्दोलन सेनानियों के स्मारक स्थलों, देश की रक्षा में शहीद सैनिकों के स्मारक स्थलों पर कार्यक्रम व शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। आज 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम के अमर स्वतन्त्रता सैनानी कुंवर सिंह की स्मृति स्थल पर आज मैं अपने आपको धन्य समझता हूं जो मुझे अपने वीर सैनिकों और उनके परिवारों का अभिनन्दन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमारे सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन योजना को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है। कांग्रेस की सरकार में मानवता को शर्मसार करते हुए पाकिस्तान के सैनिक हमारे जवानों के सर काट लें जाते थे। लेकिन आज जबसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बनी है, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमारे जाबाज सैनिकों ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक किया तो हमारे देश का मस्तक गर्व से और ऊंचा उठ गया। कांग्रेस के समय में जब पाकिस्तान गोले बरसाता था हमारी सेना कार्यवाही करने के लिए आदेश की प्रतिक्षा करती थी लेकिन आज हमारी सेना के हाथ खोल दिए गये हैं। पाकिस्तान की तरफ एक के बदले दस गोले दागे जाते हैं। राष्ट्र सेवा की भावना से केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जबसे सरकार बनी है तबसे देश का सम्मान उत्तरोत्तर बढ़ा है। हमारी सेना ने डोकलाम में चीनी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर किया। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सरकार पर कोई भ्रटाचार का दाग नहीं है। सेना की आवश्यकताओं की उपेक्षा करने वाली कांग्रेस की सरकार जिसने हर रक्षा सौदे में दलाली खायी। सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट फैसले के बाद भी राफेल विमान खरीद पर झूठ पर झूठ बोलने और देश वासियों को गुमराह करने का घटिया प्रचार कर घोटाला बताने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी निरन्तर झूठ बोलकर देश की गरिमा को गिराने और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। अपना अस्तित्व बचाने के लिए विरोधी पार्टी के लोग गठबंधन कर रहें हैं। उनके पास ना ही प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार है और ना ही देश का विकास करने की कोई इच्छा है। ये लोग कहते हैं पहले मोदी को रोको, इनका प्रयास सफल होने वाला नहीं है। कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सैनिक गीरीश चन्द्र राय ने किया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक विक्रम बहादुर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, आर एन पांडेय, अरविंद राय, ऋषिकेश शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, रामाधीन सिंह, विनोद राय, डा. श्याम नारायण सिंह, हरिवंश मिश्रा, रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, ऋषि कान्त राय, अभिषेक जायसवाल दीनू, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, विवेक निषाद, शशिकांत, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, विनीत सिंह रीशू, राम प्रताप सिंह मोनू, विक्रम बहादुर सिंह, संचिता व जूही श्रीवास्तव के साथ अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।