यातायात के नियमों के पालन के लिए किया गया जागरूक

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद के डीडीयू नगर से जहा यातायात के नए नियम आने से लोग हैरान है अनजान है उसको देखते हुवे नये नियमो के बारे में सभी जगहो पर जाकर लोगो जागरूक कर रही है बतादे की आज पुलिस की पाठशाला स्थानीय नगर पालिका इंटर कॉलेज लगाई गई। जिसमें यातायात निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर ने छात्र-छात्राओं को नए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। शिक्षक की भूमिका में नजर आये यातायात निरीक्षक ने ब्लैक बोर्ड पर यातायात के नए नियमों को लिखकर छात्र छात्राओं को बताया तथा उसे पालन करने के लिए प्रेरित किया है। छात्र- छात्राओं ने भी उनके द्वारा पढ़ाये गए पाठ को काफी ध्यान देकर पढ़ा तथा उसके पालन करने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने छात्र- छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन किये जाने से होने वाले फायदे तथा नहीं पालन करने पर होने वाले नुकसान के बाबत भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र पांडेय, एएसआई रामप्रवेश सिंह,सतीश तिवारी,रामेश्वर प्रसाद,सौरभ ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।