वन माफियाओं का आतंक!हरे पेड़ो को बना रहें है लगातार निशाना

सहारनपुर- घाड़ में वन माफियाओ का आंतक लगातार बढता जा रहा है। बेशकीमती पेड़ तस्करों के निशाने पर है। अब तक सैकड़ो प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ो पर कुल्हाड़ा चलाया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार थाना मिर्ज़ापुर के गाँव पाडली के पास वन तस्करो द्वारा प्रतिबंधित सागौन व शीशम के सैकड़ो पेड़ो पर कुल्हाड़ा चलाया जा चुका है। बीस साल पुराने पेड़ो पर परमिशन की आड़ में कुल्हाड़ा चलाया गया है। जिसको लेकर वन विभाग की मिलीभगत की चर्चाएं जोरो पर है।इसको लेकर पर्यावरण प्रेमियो में रोष व्याप्त है।इस पर वन क्षेत्राधिकारी ऐके सिंह ने कहा जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।
-तसलीम अहमद,हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।