बरेली/फतेहगंज पश्चिमी – 14 मार्च को होने वाले बरेली इन्टर कालेज मैदान पर विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को लेकर रणनीति बनायी।जिसमे बरेली लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली पाँच विधानसभा के पाँच हजार युवक भाग लेगें।इसी सन्दर्भ मे मंगलवार को नवीन भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वरूण गोयल ने रणनीति बताई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष के.एम.अरोडा ने की।इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना,महामंत्री प्रतेश पाण्डे,युवा मोर्चा प्रभारी अधीर सक्सेना,मंत्री सुशील सक्सेना,महामंत्री युवा मोर्चा गौरव गुप्ता,पूर्णेश मिश्रा उपाध्यक्ष,अंकित भाटिया,संजीव सिंह,ईशान ईशू,जे.पी.यादव,राधे गुर्जर,गौरव वर्मा, जयदीप चौधरी,मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा उपस्थित रहे।
– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट