विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाएं- ललित दवे

राजस्थान/सादड़ी- स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत को समर्पित था। विवेकानंद के विचार व कार्य आज भी प्रासंगिक हैं।हम विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाएं। उक्त उदगार प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार समिति के प्रदेश महामंत्री एवम भाजपा नेता ललित दवे ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में विवेकानंद जयंती पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए।
ललित दवे ने कहा कि विवेकानंद जी का जीवन आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष दूदा राम बावरी,सोहन सिंह राजपुरोहित, दुर्गा दान चारण, मोती लाल जाट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने की।
विवेकानंद व सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित से प्रारम्भ हुए समारोह में सर्व प्रथम ललित दवे ने विवेकानंद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। करियर डे प्रभारी वीरम राम चौधरी के निर्देशन में निबंध चार्ट निर्माण भाषण वाद-विवाद सामान्य ज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती पालीवाल शकुंतला जैन कविता कंवर सुशीला सोनी व मनीषा ओझा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
करियर कान्फ्रेंस में डा, राजेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद दवे,भंवर लाल टाक,स्नेह लता गोस्वामी,मधु गोस्वामी ने करियर के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने पारितोषिक देकर सम्मानित। बालिकाओं को लड्डू व बिस्किट भी भाजपा नेता ललित दवे की ओर से वितरित किए गए।करियर डे प्रभारी वीरम राम चौधरी ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रकाश सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर नरेन्द्र बोहरा हरीश कुमार रमेश कुमार वछेटा पुरोषतम प्रेम सुख समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।