संकल्प दिवस के रूप में मनाया चौ. यशपाल सिंह का जन्मदिवस

सहारनपुर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद स्व. चौधरी यशपाल सिंह का 98वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया तथा चौ. यशपाल सिंह के आदर्शों व
सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बांदूखेड़ी में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति के सिरमौर रहे चौ. यशपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी ने कहा कि चौ. यशपाल सिंह सादगी व ईमानदारी के प्रतीक थे जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर सर्वसमाज के शोषित-पीड़ित व वंचित वर्ग की सेवा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि चौ. यशपाल सिंह पांच बार विधायक, एक बार एमएलसी, सांसद व कैबिनेट मंत्री रहे तथा राजनीति रूपी काजल की कोठरी में रहने के बावजूद बेदाग रहे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में चौ. यशपाल सिंह जैसे संघर्षशील व जुझारू नेता की भरपाई करना मुश्किल है।चौ. सेठपाल सिंह व सुदेश प्रधान ने कहा कि चौ. यशपाल सिंह ने विरासत में संस्कारों के बल पर लगभग 5 दशक तक राजनीति के माध्यम से समाजसेवा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भले ही चौ. यशपाल सिंह आज हमारे बीच में
नहीं हैं, परंतु अपनी समाज सेवा व लोकप्रियता के चलते आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने चौधरी यशपाल सिंह के मिशन को आगे बढ़ाने का
आह्वान किया।
इस दौरान जोगेंद्र सिंह, मा. प्रदीप, महावीर सिंह, मांगेराम, ओमकार सिंह,चौ. सतवीर सिंह, अश्वनी तोमर, लक्ष्य तोमर, सुधांशु गुर्जर, बलेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, बबलू प्रधान, प्रमोद तोमर, चौ. जनेश्वर, आदेश
कुमार, इंचराज, कर्मवीर, जनार्धन, कल्लू आदि सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।