समाजवादी पार्टी अब सिद्धांतों से भटक रही है: शर्मानन्द पांडेय

आजमगढ़ – समाजवादी पार्टी अब अपने सिद्धान्तों से भटक गयी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है। पार्टी में अब बड़े नेताओं की परिक्रमा करने वालां का बोलबाला है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी की नीतियों से क्षुब्ध होकर सपा के फ्रण्टल संगठन मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मानन्द पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। इसके साथ ही अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा देते हुए इसकी जानकारी सपा जिलाध्यक्ष को भेज दिया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने आगे बताया कि पार्टी के लिए सड़कों पर संघर्ष करने वाले और अपना बहुमूल्य समय पार्टी को देकर पार्टी के नीतियों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने वाले युवाओं को पार्टी के स्थानीय शीर्ष नेतृत्व में उपेक्षित कर दिया है। जिस समाजवाद की मशाल को डाo लोहिया ने जलाया और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जिस मशाल से समाज में व्याप्त अंधेरा दूर किया। वह मशाल अब ऐसे हाथों में नहीं रह गयी कि जिससे समाजवाद का प्रकाश फैल सकें। पार्टी की ऐसी दुर्दशा देखकर कष्ट होता है। सपा अब जमीनीं स्तर पर समाप्त हो चुकी है। ऐसा कर्मठ युवा समाजवादियों के उपेक्षा के कारण हुआ है। सपा में अब घुटन महसूस हो रही है। इस लिये हम सभी ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।अब हम सभी ने निर्णय लिया है कि सही मायने में समाजवादी पार्टी के संरक्षक समाजवादी युवाओं का सम्मान करने वाले संघर्षों से निकले समाजवादी नायक शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल होकर समाज की आवाज को बुलंद करेंगे। साथ ही समाजवादियों को एक बैनर तले लाकर समाजवाद की अलख जगाने का काम करेंगे। अब हम सभी समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के साथ है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के वरिष्ठ नेता दीपक मिश्रा एवं अभिषेक सिंह आंशू के मार्ग दर्शन में आजमगढ़ के युवाओं की सेक्युलर मोर्चे की टीम अगला निर्णय लेगी। आजमगढ़ में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का एक विशाल कार्यक्रम जल्द होगा। पार्टी से इस्तीफा देने वालों में शर्मानन्द पाण्डेय, मोहम्मद जैद, विरेन्द्र यादव, बृजेश यादव, मोहम्मद शकील, अमित श्रीवास्तव, दीपक रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपुल राय, अजय, अविनाश, विवेक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।