समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं द्वारा निकाली गई समाजवादी सामाजिक न्याय पद यात्रा

आजमगढ़- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं द्वारा समाजवादी सामाजिक न्याय (वी0पी0मण्डल) पद यात्रा’ निकाली गयी है जो शनिवार को जनपद में पहुॅची। जनपद के रानी की सराय बाजार में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने पदयात्रियों का स्वागत किया। पद यात्रियों का जत्था रानी की सराय बाजार से चलकर शहीदवारा, धर्मकाटा, बेलइसा मण्डी चौराहा, सर्फुद्दीनपुर पहलवान मूर्ति तिराहा होते हुए नरौली पहुॅचा। जगह-जगह आयोजित जनसम्पर्क के दौरान जत्थे के संयोजक अजीत यादव, अविनाश विद्यार्थी, राजेश शर्मा, अरविन्द सरोज, चौधरी संदीप, कृष्णानन्द, रामधनी पासवान, बालेश्वर प्रजापति, राहूल पटेल, सौरभ विश्वकर्मा, रितेश सोनकर, गुल्फाम, शाहिद ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलायें, अल्पसंख्यक व पिछड़े तबाही के कगार पर खड़े हैं। झूठे वादों के बल पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने नौजवानों की रोजी रोटी छिन ली है। छोटे उद्योग धन्धे चौपट हो गये हैं एवं व्यापारी मारा-मारा फिर रहा है। महिलाओं का उत्पीड़न और अत्याचार बढ़ा है। ऐसे में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नौजवानों को आगे आना होगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का वातावरण है। गौ तस्करी के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। शिक्षामित्रों की रोजी-रोटी छिन ली गयी। किसानों को भाजपा सरकार ने छलने का काम किया है। देश की सीमा पर आयेदिन जवान शहीद हो रहे हैं। व्यापारियों के उद्योग-धन्धे चौपट हो गये हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में देश से भाजपा का सफाया होगा। पदयात्रा के दौरान बृजलाल सोनकर पूर्व विधायक, इसरार अहमद प्रमुख, विजय यादव पूर्व प्रमुख, हरिश्चन्द्र यादव, मूलचन्द यादव, ज्ञानप्रकाश, नन्दलाल, वेदप्रकाश यादव, मनोज यादव सभासद, राजेश यादव गेलवारा, मनोज पूर्व सभासद, शम्भू चौहान, राजाराम सोनकर, मोईन अहमद आदि थे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।