सिलेंडर लीकेज से लगी आग: मां- बेटे समेत तीन लोग झुलसे

चंदौली- खबर चन्दौली जनपद के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव से जहा आज गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। आग बुझाते समय मोहनी देवी 48 वर्षीय, संतोष 37 वर्षीय, मंगलेश तिवारी 30 वर्षीय आंशिक रूप से झुलस गए। आनन-फानन में हुए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार रौना गांव बीते एक सप्ताह से भागवत कथा चल रहा था। आज गया जाने की तैयारी भी चल रही थीं। मोहनी देवी अपने घर के आंगन में खाना बना रही थी इसी दौरान सिलेंडर में लगी पाइप से गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने से पूरे आंगन में आग फैल गई। आग देख मोहनी देवी के बेटे मंगलेश तिवारी व संतोष आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाते की स्थिति और बिगड़ गई। तीनो लोग आग बुझाने में आंशिक रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, वहीं घटना को लेकर आसपास के लोग में दहशत व्याप्त है।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।