सीएम का पुतला फूंकने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

मुज़फ्फरनगर -सपा अध्यक्ष अखलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने के विरोध ने जगह जगह सपा कार्यकर्ता सड़को पर उतर गए।तो वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भी सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने पहले ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था।पुतला दहन करते समय सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में पुतला छीनने को लेकर जबरदस्त झड़प भी हुई ।इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नरेबाज़ी भी की ।पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था जिन्हे बाद में छोड़ दिया है।

इस मामले में पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ कोई पुतला नहीं फूंका गया है 60 लोगो ने अपने नाम लिखकर दिये थे जिन्हे एसएचओ सिविल लाइन के सुपुर्द कर दिया है।।

– मुजफ्फरनगर से भगत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।