सुबह टहलने के दौरान स्थानीय टाॅप टेन बदमाश की बाइक सवार बदमाशों ने कर दी गोली मारकर हत्या

आजमगढ़- आजमगढ़ के रानी सराय थाना के स्थानीय टॉप टेन बदमाश की आज सुबह अपने घर के समीप टहलने के दौरान दो बाइकों से आये तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश एक बाइक छोड़ कर दूसरी बाइक से निजामाबाद की तरफ भाग गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आननफानन में गोली से छलनी 45 वर्षीय मुनीब यादव को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि तीन दिन पूर्व ही मुनीब के एक अन्य साथी अखिलेश को भी उसके घर के पास पटेलनगर में गोली मार दी गयी थी। घायलावस्था में अभी भी अखिलेश का इलाज़ चल रहा है। मुनीब व अखिलेश साथ में ही प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। मुनीब के भाई के अनुसार सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर घंटों नहीं पहुँची। तीन दिन पहले भी गोली मारी गयी थी लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। एसपी त्रिवेणी सिंह के अनुसार मुनीब दो हत्या में जेल जा चुका है। पुलिस पुरानी रंजिश को लेकर तफ्तीश में जुटी है। शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेंगे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।