सड़क दुघर्टना में चार घायल, उपचार के लिए भर्ती

वाराणसी/जंसा -जंसा थाना क्षेत्र के परमन्दापुर जेएस पब्लिक स्कूल के सामने भदोही-वाराणसी सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम बाइक-बाइक के आमने सामने टक्कर में चार घायल हो गए,जिन्हें स्थानीय पुलिस प्रशासन के मदद से इलाज हेतु जंसा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ घायलो की इलाज चल रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बादल यादव अपने साथी शशिकांत साहनी के साथ अपने रिस्तेदार कपसेठी के यहाँ से वापस अपने टीवीएस स्पोर्ट बाइक संख्या यूपी 65 बीक्यू 4033 से अपने घर राजघाट थाना आदमपुर जा रहा था कि जैसे ही वह जंसा के परमन्दापुर पहुँचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार संजीव प्रकाश सिंह की बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया जिससे घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गयी संजीव प्रकाश सिंह अपने भाभी नगीना देवी को बनारस से साथ लेकर गांगकला थाना बड़ागांव जा रहे थे कि रास्ते में ही सड़क दुर्घटना मे घायल हो गए।घटना की सूचना राहगीरों ने जंसा पुलिस को दी।सूचना पर पहुँचे चौकी प्रभारी जंसा जितेंद्र गुप्ता ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल चारो घायलो को इलाज हेतु जंसा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ चारो घायलो की इलाज चल रही है।जंसा पुलिस ने दोनों दुर्घटना ग्रस्त बाइको को कब्जे में लेकर जंसा थाने ले आयी।घायलो में क्रमशः बादल यादव 26 वर्ष,शशिकांत साहनी 25 वर्ष,संजीव प्रकाश सिंह 30 वर्ष,नगीना देवी 35 वर्ष रही।वही इस बाबत जंसा एसओ संजय कुमार सिंह का कहना है कि घायलो को इलाज हेतु भर्ती कराया दिया गया है साथ ही सभी के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा।

रिपोर्ट-:एस के श्रीवास्तव विकास जंसा वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।