2 किसानों के खेत में खड़ी फसल में लगी आग

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बिठरी में दो किसानों के खेतों में आज आग लग गई। इससे खेत में खड़ी गेहूं की सारी फसल जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

चिरगांव थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बिठरी निवासी दो किसानों के लगभग साढ़े तीन एकड़ के खेत हैं। इनमें गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई थी। जल्द ही उन्हें कटाई शुरू करनी थी। इससे पहले ही आज खेत के ऊपर से निकली विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट हुआ और खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। भीषण तपती दोपहर में लगी आग हवा के साथ-साथ बढ़ती चली गई। इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड व पुलिस को भी दी गई। मगर जब तक मदद पहुंचती, तब तक खेल जलकर खाक हो चुके थे। किसानों की साल भर की सारी मेहनत पर पानी फिर गया।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।