5 प्यारों को सिरोपा भेटं कर फूलमालाओं से किया स्वागत

अम्बाला- श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर महेश नगर इलाके में निकाली गई प्रभातफेरी का चित्रा सरवारा ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। उन्होंने 5 प्यारों को सिरोपा भेंट करने के साथ ही फूलमालाएं पहना कर उनके समक्ष शीश नवा आर्शिवाद लिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर पुरी दुनिया में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
चित्रा ने कहा कि गुरूनानक देव जी ने कीरत करों नाम जपो और वंड छक्कों का सिद्धांत पूरी दुनिया को दिया। गुरूनानक देव जी ने एक सर्वव्यापक परमात्मा की उपासना करने की हमें शिक्षा दी। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी के अनुयायी पूरी दुनिया में बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गो की सेवा करना अपना परम सौभाग्य मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।