अमर सिंह बोले, देश में मोदी लहर; तिनके की तरह बह जाएंगे राजनीतिक दल

हरिद्वार- हरिद्वार पहुंचे सांसद एवं पूर्व सपा नेता अमर सिंह एक बार फिर से पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांध गए। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर है, इसमें सभी राजनीतिक दल तिनके की तरह बह जाएंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

निजी कार्यक्रम के तहत सांसद अमर सिंह हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वीआइपी घाट में गंगा दर्शन के साथ ही पूजा अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय देश में राष्ट्रवाद की बाढ़ है। जब बाढ़ आती है तो उसमें तिनके और छोटी मोटी चीजे प्रवाहित हो जाती हैं। तीव्र वेग और धारा में क्या टिकता है।

उन्होंने कहा कि इस समय मोदी जी की लहर है। जैसे गंगा मईया की लहर गोमुख गंगोत्री से निकली। इस लहर की तरह मोदी की लोकप्रियता के साथ उनके शौर्य की लहर है। पुरुषत्व की लहर है और देश अभीभूत है। उन्होंने कहा कि 2019 के इस लोकसभा चुनाव में मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।