दिल्ली कांग्रेस की कमान होगी अब शीला दीक्षित के हाथों में

नई दिल्ली- लंबे समय से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की अटकलों और परिचर्चाओं के बीच आज वो नाम आ ही गया है जिसका इंतजार था। जी हां दिल्ली कांग्रेस ने 15 सालों से राजधानी पर राज करने वाली शीला दीक्षित पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष की कमान उन्हें सैौंपी है। इस पर पार्टी नेता उन्हें ट्वीटर पर बधाई दे रहे हैं। एक बार फिर दिल्ली कांग्रेस की सत्ता पर शीला दीक्षित विराजमान होने जा रही हैं।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही देवेंद्र यादव, हारून यूसुफ और राजेश लिलोठिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस पर अजय माकन ने उन्हें ट्वीट कर बधाई भी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “शीला दीक्षित जी को फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं। उनके आधीन, मुझे संसदीय सचिव और कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करके सीखने का सुअवसर मिला। मुझे विश्वास है कि शीला जी की अगुआई में हम, मोदी और केजरीवाल सरकारों के विरोध में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।”
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब दिल्ली की पूर्व मुख्मंत्री को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।