प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी बना दिया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली- प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया तो मीडिया ने एक दम उन पर फोकस किया और कई दिन वो चैनल्स पर छाई रही। अब भी लखनऊ में रोड शो को लेकर वो पूरा दिन मीडिया में रही। इस बीच एक और धमाका प्रियंका गांधी की ओर से किया गया है। वो ये कि प्रियंका गांधी ने जैसे ही अपना ट्विटर अकाउंट बनाया तो पहले ही दिन वो ट्विटर पर छा गई।
प्रियंका गांधी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, इससे पहले किसी भी नेता को पहले दिन इतने फॉलोअर्स नहीं मिले, जितने प्रियंका गांधी को। दरअसल प्रियंका गांधी को ट्विटर पर पहले दिन 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने फॉलो किया। इससे पहले भारत मे किसी नेता को तो इतने फॉलोअर्स नहीं मिले हालांकि रजनीकांत को 2 लाख 15 हजार फॉलोअर्स मिले थे।
प्रियंका गांधी ने ट्वीटर पर अभी तक सिर्फ 7 लोगों को फॉलो किया है। ये हैं कांग्रेस, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया। कुल मिलाकर ट्वीटर पर प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री हुई है।
नेताओं के सोशल मीडिया की बात करें तो पीएम मोदी के ट्वीटर पर 45.5 मिलियन और राहुल गांधी के 8.49 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं खिलाड़ियों में विराट कोहली के 28.2 मिलियन, बॉलीवुड में सलमान खान के 35.9 मिलियन, शाहरूख खान के 37.4 मिलियन, अमिताभ बच्चन के 36.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
पिछले कुछ समय से तकरीबन सभी नेता लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये हैं। इसके पीछे एक कारण है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आप तेजी से लाखों, करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं, दूसरा चुनाव के समय सोशल मीडिया के बहुत फायदे होते हैं, पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिल जाती है।
आजकल आप देखते हैं कि सभी नेता ट्वीटर पर जानकारी दे रहे हैं। राहुल गांधी ट्वीटर पर पहले इशारा कर देते हैं कि वो क्या करने वाले हैं। वहीं देश के सभी नेता और अभिनेता अपनी हर गतिविधि ट्वीटर पर शेयर कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी की जिस तरह से ट्विटर पर शुरूआत हुई है, देखना होगा कि क्या वो पीएम मोदी को आने वाले दिनों में इस मामले में टक्कर दे पायेंगी या नहीं। हालांकि राहुल गांधी भी अभी ट्वीटर पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से बहुत पीछे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।