उत्तराखंड! सहसपुर देहरादून में यूकेडी व स्थाई राजधानी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद देहरादून के विधानसभा सहसपुर में उत्तराखंड क्रांति दल व स्थाई राजधानी संघर्ष समिति के युवाओं ने मिलकर सहसपुर के पूरी मार्केट में गैरसैण राजधानी मुद्दे पर रैली निकाली व प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के सभी जिलों मुख्यालय में लगातार प्रदर्शन हाे रहे हैं ,इस अवसर पर कही सामाजिक संगठनो,व्यापारियों,मातृ शक्ति युवाओ ने अपना समर्थन भी दिया है।
अभी तो ली अँगड़ाई है
आगे और लड़ाई है,,
हर जोर जुल्म की टक्कर से
लडना तो अभी बाकी है,,,,,
इस रैली में लोगों ने गैरसैण स्थाई राजधानी के नारे लगाये, देहरादून में सभी जगहाें से राजधानी मुद्दे को अपार जन समर्थन मिल रहा है।इसी संदर्भ में आज सहसपुर विधानसभा मुख्यालय में केंद्रीय महामंत्री देवेन्द्र कंडवाल दीपक कश्यप व रजत कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई जिसमें स्थाई राजधानी संघर्ष समिति के इंद्रजीत सिंह असवाल व राजधानी समर्थक राेहित रावत साेनू राजभर नूर हसन तालिब हजाकत समीर सार्थक त्यागी अशाेक कुमार दानिश सलमान कुलदीप कश्यप आदि माैजूद थे।
रजत कुमार देवेन्द्र कंडवाल दीपक कश्यप ने कहा है कि वे पंद्रह मार्च को सरकार के सहारनपुर काे उत्तराखंड में शामिल करने खिलाफ सरकार का पुतला दहन करेंगें व उग्र आंदोलन करेंगें।

-इन्द्रजीत सिंह असवाल,पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।