उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर की जनसुनवाई

लखनऊ – उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 07 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण की अपील की। विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं में प्रमुख रूप से राजस्व, खाद्यान्न, पुलिस प्रशासन, पेयजल आर्थिक सहायता अवैध कब्जे आदि की थी, जिनके निराकरण हेतु उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों तथा पुलिस कप्तानों से बात की तथा उनके शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश दिये तथा इतनी बड़ी संख्या में जिलों से समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यालय आने पर कड़ी नाराजगी जतायी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस जिले के लोग समस्यायें लेकर मुख्यालय तक आ रहे हैं उन जिलों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की जायेगी तथा समय पर समस्याओं के निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु लखनऊ तक गरीब जनता का आना गम्भीर बात है। इसे गम्भीरता से लिया जा रहा है और इसलिए सभी अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लायें अन्यथा की स्थिति में सरकार दण्डात्मक कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।