एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत: 300 के करीब सीटें मिलने का अनुमान, यूपीए 150 से नीचे

नई दिल्ली । एग्जिट पोल में के रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। रुझानों में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी यानि एनडीए को 300 के करीब सीटें मिलने का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 150 से नीचे सीटें मिलती नजर आ रही हैं। रिपब्लिक-सी वोटर के अनुसार, एनडीए को 287 सीट, यूपीए को 128 सीट और अन्‍य को 127 सीटें मिलने का अनुमान है। इधर, एबीपी नील्सन के एग्जिट पोल में एनडीए को 287, यूपीए को 127 और अन्‍य को 148 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। इंडिया टीवी एग्जिट पोल में एनडीए को 300 सीट, यूपीए को 120 सीट और अन्‍य को 122 सीटें मिलने का अनुमान हैं। आजतक के एग्जिट पोल में एनडीए को 339-3-365 सीट, यूपीए को 77-107 और अन्‍य को 69-95 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। न्‍यूज 24 ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 350 सीट, यूपीए को 95 सीट और अन्‍य को 97 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

– रुझानों में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी यानि एनडीए को 300 के करीब सीटें मिलने का अनुमान लगा रहे हैं। एग्जिट पोल 2019 के अनुसार, नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

– इधर, इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भी हरियाणा में भाजपा को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्‍य दलों को यहां एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।

– एबीपी नील्सन के अनुसार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां 10 में से 10 सीटें भाजपा के जीतने का अनुमान है। यहां कांग्रेस और अन्‍य पार्टी को कोई भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।

– टाइम्स नाउ-वीएमआर के मुताबिक, भाजपा को 80 में से 58 सीटें मिल सकती हैं। सपा-बसपा गठबंधन को 20 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को महज दो सीट मिलती दिख रही है। वहीं न्यूज 24X7 के अनुसार, भाजपा को 51 सीटें और सपा-बसपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। यहां भी कांग्रेस को सिर्फ तीन सीट बताई गई है। एबीपी न्यूज-नील्सन के अनुसार भाजपा को भारी नुकसान हो रहा है। गठबंधन को 56 और कांग्रेस को दो सीट मिल सकती है। सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 52 सीट मिल सकती है। सपा-बसपा के खाते में 26 सीट जा सकती है।

– एबीपी के सर्वे के अनुसार अवध क्षेत्र की 23 सीटों में भाजपा गठबंधन को 7 सीटें, सपा बसपा गठबंधन को 14 सीटें तथा कांग्रेस को 2 सीटें मिल रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 सीटों में भाजपा गठबंधन को 6, सपा बसपा को 21 तथा कांग्रेस को 2 सीटें मिल रही है। बुंदेलखंड की 4 सीटों पर भाजपा गठबंधन को 1 तथा सपा बसपा गठबंधन को तीन सीटें मिल रही है। वहीं पूर्वांचल में 26 सीटों पर भाजपा गठबंधन को 8 सीटें, सपा बसपा व लोकदल को 18 सीटें तथा कांग्रेस को 0 सीटें मिल रही है।

– टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में यूपी में भाजपा गठबंधन को 58 सीटें, कांग्रेस को 2 तथा सपा+बसपा+ रालोद गठबंधन को 20 सीटें मिलती दिख रही है।

– भले ही टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे में महागठबंधन को महज 29 सीटें मिल रही हैं, लेकिन सी-वोटर सर्वे में उसे 40 सीटें मिलने की उम्मीद है। भाजपा को सी वोटर सर्वे में भी बहुत नुकसान होता नहीं दिख रहा है और उसे 38 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि कांग्रेस को सी-वोटर के सर्वे में भी झटका लगता दिख रहा है। उसे महज 2 सीटें मिलने का ही अनुमान जताया गया है।

– एग्जिट पोल में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें बीजेपी को जीतने का अनुमान बताया गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है। दिल्ली की लोकसभा सीटों के लिए इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया गया था मगर चुनाव के एग्जिट पोल ने सभी को चौंका दिया। बीजेपी ने यहां कई नए चेहरों को उतारा था। इसमें क्रिकेटर और गायकों को भी उतारा गया। यदि एग्जिट पोल के नतीजों पर यकीन किया जाए तो आम आदमी पार्टी के लिए ये सोचने वाली बात होगी।

– टाइम्‍स नाउ और वीएमआर के एग्जिट पोल में राजस्‍थान में भाजपा को 20 सीटें और एक सीट सहयोगी को मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 4 सीटें मिल सकती हैं। न्‍यूज-24 और चाणक्‍या के एग्जिट पोल में राजस्‍थान में भाजपा 25 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस को 0 सीटें मिल सकती है।

– एग्जिट पोल के अनुमानों में राजस्‍थान और गुजरात के लोकसभा चुनावों में भी एक बार फिर भाजपा क्‍लीन स्‍वीप करती दिख रही है। गुजरात में लोकसभा की 26 और राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माई के एग्जिट पोल में राजस्‍थान में 23 से 25 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

– पश्चिम बंगाल में भाजपा की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। ABP नील्सन के एग्जिट पोल में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 16 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस को 2 सीटें मिलती नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है।

– ABP नील्सन के एग्जिट पोल मुताबिक, बिहार में भाजपा-जेडीयू का बठबंधन आरजेडी और अन्‍य पार्टियों को काफी पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। यहां भाजपा-जेडीयू को 40 में से 34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

– रिपब्लिक के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 287 सीटों के साथ बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं, यूपीए को 124 और अन्‍य कौर 127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

– जम्मू-कश्मीर में अनुमान के मुताबिक, यूपीए को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां लोकसभा की कुल 6 सीट हैं। यूपीए के खाते में 4 सीटें आ सकती हैं। पिछली बार यूपीए का सूबे में खाता तक नहीं खुला था। वहीं, भाजपा के खाते में 2 सीटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।