कांग्रेस के अंदर भी पनप रहा असंतोष: अब सलमान खुर्शीद ने जताई नाराजगी

—शंभूनाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है | एक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है | इन दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव अपने शबाब पर हैं | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिना बताए विदेश दौरे पर हैं | इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए कोई पार्टी का शीर्ष नेता नजर नहीं आ रहा है | राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं, वहीं सोनिया गांधी चुनाव प्रचार करने में अब इतनी सक्षम नहीं है | ऐसे में कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपने लीडरशिप को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है | पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा है | खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी में इन दिनों प्रचार करने वाला कोई नहीं है | उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति रही तो महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावाें में कांग्रेस को सफलता नहीं मिल पाएगी | खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष इस कदर बढ़ गया है कि वह अपना भविष्‍य भी सुनिश्चित कर पाने में सक्षम नहीं है | पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या है कि हमारे नेता ने पद छोड़ दिया |

कई दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं—

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले हरियाणा और महाराष्ट्र में कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं | 21 सितंबर को चुनाव की घोषणा के बाद हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया | महाराष्ट्र में संजय निरुपम ने चुनाव कार्यक्रमों से खुद को अलग कर लिया है | दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।