नामांकन रैली के साथ भाजपा से जोशी ने किया पर्चा दाखिल

राजस्थान/लक्ष्मणगढ- काफी जद्दोजहद के बाद भाजपा की चोथी सूची मे घोषित भाजपा उम्मीदवार दिनेश जोशी ने सोमवार को नामांकन रैली के साथ रिटर्निग अधिकारी के पास पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन कार्यालय से दो किलोमीटर दूर मोहन गार्डन से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का काफिला कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से होता हुआ उपखण्ड कार्यालय पहुंचा। इस दौरान भाजपा से उम्मीदवार दिनेश जोशी का जगह जगह व्यापारियों व आम नागरिकों ने स्वागत किया इस दौरान जोशी ने रघुनाथ जी के बड़े मंदिर, सिद्धि विनायक मंदिर व माली समाज मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सानंद सुमेधानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेचानी, पूर्व विधायक केडी बाबर , प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य श्री लखोटिया,मण्डल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व सरपंच नरेश मंडीवाल, बिजेंद्र बिजारणियां, गणेश नारायण शर्मा, नारायण बारेठ, प्रह्लाद सिंह खूड़ी, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशी प्रकाश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरि प्रशाद पुजारी, भाजपा नेता महेन्द्र जोशी, सतीष पाटोदा, विष्णु भूत, जीवराज सिंह के अलावा भाजपा के अन्य टिकट के लिए नामित मास्टर हरलाल धायल, अलका शर्मा, विजयपाल बगड़िया, भूप सिंह पूनिया,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानियां, लक्ष्मणा राम रॉयल, खूमाराम ,अरुण चौधरी सहित हजारो की संख्या मे कार्यकर्ता रैली मे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।