नीतीश सरकार ने लडकियों के उज्जवल भविष्य के लिए खोला खजाना

पटना- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक में लड़कियों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने खजाना खोल दिया। सरकारी या अनुदानित स्कूल-कॉलेज की इंटर पास सभी अविवाहित लड़कियों को दस हजार और स्नातक पास करने पर सभी लड़कियों (विवाहित-अविवाहित दोनों) को 25 हजार राज्य सरकार देगी। इसी वित्तीय वर्ष 2018 अप्रैल से ही यह लागू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को कैबिनेट ने स्वीकृति दी। इस योजना के तहत राज्य की 1.60 करोड़ लड़कियों पर हर साल 2,221 करोड़ खर्च होंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। एक परिवार के दो बच्चों तक इसका लाभ मिलेगा। इस प्रकार जन्म से स्नातक तक एक लड़की को 54,100 मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।