प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 ग्रामीण सडकों का किया सासंद ने लोकार्पण

चन्दौली- स्थानीय संसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 ग्रामीण सड़को का लोकार्पण किया जिसमे कुल लगभग 31 करोण रुपये की लागत से निर्माण किया गया है।
सांसद चंदौली महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पिछली सरकारो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास का नारा देने वाले पिछले 17 सालो से सड़को की विकास की बात करते थे लेकिन इसकी बदहाली जनता ही जानती है आज इन बदहाल सड़को को मानक के साथ बनया गया है।
उन्हों ने लोक सभा में सपा बसपा को एक साथ चुनाव लड़ने की बात पर कहा की हम लोग अपने विकास के द्वारा सपा बसपा के जातिगत वोटों को अपने पाले में लायेगे और फिर पिछले चुनाव का जादू चलेगा और मोदी जी प्रधानमंत्री बनेगे। वही मुख्यमंत्री को सपाइयो द्वारा कला झंडा दिखाए जाने पर कहा है कि सपा केवल काला काम करने में ही माहिर है और हमारे मुख्यमंत्री जी केशरिया सोच के साथ विकास कर रहे है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भ्र्ष्टाचार की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि निचले स्तर पर भ्र्ष्टाचार को समाप्त करने का कार्य भी चला रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने जनपद में करने वाले बड़े कामो के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी बताया।

सुनील विश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।