प्रियंका गांधी ने मालवीय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया रोड शो

वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय सीट वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हो चुका है। यहां उन्होंने बीएचयू गेट पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू किया। प्रियंका गांधी वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो कर रही हैं।
वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोड शो मालवीय प्रतिमा से शुरू होकर अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा होते हुए गोदौलिया चौराहा और काशी विश्वनाथ मंदिर तक गया। इससे पूर्व प्रियंका गांधी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर उतरीं। यहां यूपी और वाराणसी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी संसदीय सीट पर आगामी 19 मई को होने वाले चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो कर रही हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि प्रियंका गांधी भी ठीक उसी मार्ग पर अपना रोड शो कर रही हैं जिसपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अप्रैल को रोड शो किया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में भी भारी संख्या में भीड़ थी।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय नेशनल हेड(AV News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।