राजनैतिक पार्टी बनाने का प्रवीण तोगडिया ने किया फैसला:खुद भी लडेंगे चुनाव

अयोध्या- अब अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया है। राजनैतिक पार्टी को बनाने के पीछे उनकी मंशा राम मंदिर निर्माण को लेकर है।अयोध्या में आयोजित संकल्प सभा में बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि एक महीने बाद दिल्ली में नई पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। तोगड़िया ने अन्य हिंदू संगठनों को भी नई पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।विश्वसनीय सूत्रों के मानें तो प्रवीण तोगड़िया की नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता पार्टी हो सकता है।

जानकारी के अनुसार तोगड़िया ने अबकी बार हिंदू सरकार का नारा देते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेगी।साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनकी सरकार बनने के तीन माह के भीतर ही अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण शुरू होगा और इसी के साथ ही अल्पसंख्यक जनसंख्या नियंत्रण पर कानून भी बनेगा। उन्होंने एक बूथ 25 यूथ का भी नारा दिया।यहां पर प्रवीण तोगड़िया ने खुद भी चुनाव लड़ने की बात कही।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि वे ‘राम मंदिर नहीं, तो वोट नहीं’ आंदोलन को खत्म करने वाले नहीं हैं। अबकी बार हिंदुओ की सरकार बनेगी। जल्द ही इस पर फैसला होगा कि किसे वोट देना है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता के सामने एक नया विकल्प देना है। उन्होंने कहा कि जो भी राम मंदिर निर्माण की बात करेगा, वोट उसी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।