राजस्थान विधानसभा चुनाव के रण में गरजे मोदी:अपनी उपलब्धियां गिनाई, कांग्रेस को जमकर कोसा

*भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्शाया शेखावाटी से विशेष प्रेम, लक्ष्मणगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश जोशी को नाम लेकर बुलाया अपने पास।

सीकर/राजस्थान- आज यहां राजस्थान के चुनावी रण में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। ने सीकर में बड़ी जनसभा को सम्बोधित कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई व कांग्रेस पर जमकर हमले किये।
सभा की शुरुआत-जीण माता की जय, खाटू श्याम जी की जय से की व ई धरती रो रुतबो ऊंचो, आ बात कहवे कूंचों कूंचों। व दाल बाटी चूरमा, शेखावाटी के शूरमा। बोलकर शेखावाटी से अपना अपनत्व जताया।
प्रत्याशी परिचय की शुरुआत-लक्ष्मणगढ़ से दिनेश जोशी, आइये दिनेश जी से की व सीकर संसदीय क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री, भाजपाजिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, जिला प्रमुख अपर्णा रोलन, यू आई टी चेयरमेन हरिराम रणवां, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे। सभा का संचालन बलवंत चिराणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।