राजा भैया के 25 साल बेमिसाल: रजत जयंती समारोह का हुआ सफल आयोजन

लखनऊ- राजधानी का रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल जिसके लिए कहा जाता था कि सिर्फ और सिर्फ मायावती ही इसे भर सकती हैं, आज राजा भैया ने वह रिकॉर्ड भी तो दिया। देश के 07 राज्यों से हजारों लोग आज राजा भैया के समर्थन में लखनऊ पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कुंडा प्रतापगढ़ से लगातार 25 वर्षों से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आज यहां राजधानी में अपना रजत जयंती समारोह आयोजित किया। जिसमें उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के अलावा देश के कई बडे राज्यों से हजारों लोग शामिल हुए। राजा भैया द्वारा इस आयोजन को राजधानी के एक बड़े रैली ग्राउंड रमाबाई अंबेडकर में आयोजित किया गया। कई मायनों में यह आयोजन सफल साबित हुआ राजा भैया के सभी समर्थक पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरह से आयोजन में शामिल हुए।
रैली को संबोधित करते हुए राजा भैया ने देश के सैनिकों के साथ अर्धसैनिक बलों के शहीदों व उनके आश्रित परिवारों को एक करोड़ रुपए कि मदद किए जाने की घोषणा की जो देश वा सैनिकों के प्रति राजा भैया की अपार प्रेम और श्रद्धा को दिखाता है।
कार्यक्रम में शामिल शामिल होने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार के साथ -साथ प्रदेश के तमाम जिलों से लोग हर्षोल्लास के साथ आए। हालांकि आज के कार्यक्रम को राजा भैया द्वारा उनकी नई पार्टी की घोषणा के साथ उनका शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।