वसुंधरा के खिलाफ मानवेंद्र को टिकट:कांग्रेस की दूसरी तो भाजपा की तीसरी सूची जारी

राजस्थान/जयपुर- कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को झालरापाटन से टिकट दिया है। वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। मानवेंद्र बाड़मेर जिले की शिव सीट से भाजपा विधायक थे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस की 32 प्रत्याशियों की शनिवार को जारी हुई दूसरी सूची में उनका नाम है। वहीं, भाजपा ने भी तीसरी सूची जारी की है। इसमें आठ उम्मीदवारों के नाम हैं।

दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी को मौका:-

भाजपा ने सवाई माधोपुर सीट से विधायक और जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी मीणा को उम्मीदवार बनाया है।
एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए रामकिशोर सैनी को बांदीकुई से टिकट दिया गया है।
भाजपा के अब तक 170 उम्मीदवार तय हो चुके हैं। उसने पहली सूची में 131 और दूसरी सूची में 31 प्रत्याशी घोषित किए थे।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 152 नाम थे, उसके अब तक 184 प्रत्याशी तय हो चुके हैं।
राजस्थान में 200 सीटें हैं। 19 नवंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 7 दिसंबर को मतदान है।
इस बीच, वसुंधरा ने झालरापाटन से नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ बहू निहारिका और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन मौजूद थे।

मानवेंद्र ने कहा – इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं:-

मैं मुख्यमंत्री को उनके गढ़ में जाकर चुनौती देने को पूरी तरह से तैयार हूं। नया क्षेत्र होने के कारण मुझे अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।