साक्षी महाराज की चिट्ठी ने फैलाई सनसनी

लखनऊ- भाजपा सासंद साक्षी महाराज की चिट्ठी ने सनसनी फैला दी।इसमे उन्होंने कहा है कि उनसे धो के से उद्घाटन करा कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

जानकारी के अनुसार सांसद साक्षी महाराज ने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। बता दे कि कुछ दिन पहले साक्षी महाराज ने एक रैस्टोरेंट का उद्घाटन किया था।जिसको लेकर हंगामा हो गया।बताया जा रहा है कि वह नाइट क्लव था कोई उसे हुक्का बार की संज्ञा दे रहा था।

आज साक्षी महाराज ने लखनऊ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी लिखकर कहा है कि जांच कर कार्यवाही करे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।