एएसआई की कर दी थप्पड़ों और जूतों से पिटाई: आसपास के लोगों ने बनाया वीडियो

*क्रॉस केस में 2 औरतों को पेशी पर लेकर पहुंची थी पुलिस

रोहतक/हरियाणा- मारपीट के आरोप में दो महिलाओं को रोहतक कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आए पुलिस वाले की एक महिला के परिचितों ने पिटाई कर दी। घटना सोमवार दोपहर की है। जैसे ही पुलिस वाले ने महिलाओं को जीप से उतारा, उन्होंने उसे थप्पड़ और जूते मारने शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक सुनारियां गांव के नजदीक बनी रत्नपुरी कॉलोनी में भूमि विवाद में पुलिस ने राजेश उर्फ राजो और दूसरे पक्ष की प्रेमो पर जान-माल का खतरा होने के आरोप में केस दर्ज किया था। आज पुलिस इन दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी।
पुलिस ने जैसे ही संतोष और बबली को जीप से उतारा, एक आरोपी राजो की सहेली संतोष और भाई भीम सिंह उर्फ मिंटू ने एएसआई समुंदर सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने पहले थप्पड़ मारे फिर जूता उतारकर मारा। पास खड़े पुलिस वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं नहीं रुकी। आसपास खड़े लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो के आधार पर आर्य नगर थाने में ताजा मामले में दोनों के खिलाफ पुलिस वाले के साथ मारपीट करने का भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

– रोहतक से हर्षित सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।