हादसा!पूर्णिमा स्नान को गये दो लोगों की डूबकर मौत

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पूर्णिमा पर गंगा स्नान को गए पांच लोग ढाईघाट गंगा नदी में डूबने लगे। शोर सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने जाकर तीन लोगों को तो बचा लिया, लेकिन दो युवक डूब गए। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों का शव नदी से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के महमंदजई मोहल्ले के रहने वाले अजय प्रजापति का बेटा किटटू और उनके रिश्तेदार कप्तान का बेटा गोलू मिर्जापुर में इन दिनों 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। वह मिर्जापुर के भित्तिया गांव निवासी अपने बहनोई विश्राम के यहां ही रह रहे थे। गोलू का भाई मुकुल भी इन दिनों वहीं था। गुरुवार को पूर्णिमा पर किटटू, गोलू, मुकुल, विश्राम और भित्तिया गांव के ही बसंत गंगा स्नान को ढाईघाट गए थे। वहां पांचों लोग नहाते नहाते गहराई में चले गए और डूबने लगे। शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोगों ने जाकर मुकुल, विश्राम, बसंत को तो बचा लिया, लेकिन किटटू और गोलू डूब गए। इस बीच पुलिस को खबर दी गई, गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोर करीब एक घंटे के बाद गोलू और किटटू के शव को नदी से बाहर निकाल सके।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।