पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तिलक व फलदान कार्यक्रम में हुए शामिल

वैशाली :( बिददुपुर )पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव राघोपुर विधान सभा क्षेत्र के बिददुपुर प्रखंड के खिलवत गांव स्थित ठीकेदार राजीव रंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह के बड़े पुत्र के फलदान तिलक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसअवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक जिम्मेदार पद पर काबिज है उन्हें राज्य के विकास के लिए कार्य करना चाहिए न, कि उनके और उनके परिवार के पीछे पड़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत प्रशासन के द्वारा उनके बंगला के निकट सी सी टी वी कमरे लगाए गए थे ,वही एक साजिश के तहत उनके बंगले खाली कराने के लिए प्रशासन को भेजा गया था,जबकि मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है।उन्होंने कहा कि उन्हें संवैधानिक पद के नाते बंगला अलॉट है।मुख्यमंत्री,विपक्ष के नेता,आदि को सरकारी बंगला एलॉट नियमानुसार किया जाता है,जबकि सरकार एक साजिश के तहत बंगला खाली कराना चाहता है।उन्होंने कहा कि सरकार को बिहार के विकास के लिए कार्य करना चाहिए,नकारात्मक कार्य नही करना चाहिए।बिहार में भ्र्ष्टाचार और अपराध चरम पर है,जिस पर प्रशासन को नियन्त्रण करना चाहिए।विकास कार्य अवरुद्ध हो गए है।उसके बाद भी सरकार को विकास के प्रति थोड़ी भी चिंता नही है।इस अवसर पर संवेदक राजीव रंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम,विधायक भोला यादव,एम एल सी सुबोध राय,जिलाध्यक्ष पँछीलाल राय,पूर्व जिला पार्षद सुरेश प्रसाद राय,पुलिस राय,जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद सिंह,पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ काली राय,सन्तोष कुमार,वंशराज,अशरफी राय पूर्व उप प्रमुख,शत्रुध्न राय,उदय प्रकाश यादव,राज किशोर यादव प्रखंड अध्यक्ष,विजय कुमार, राणा चन्दन यादव,प्रकाश यादव, दिनेश राय पूर्व मुखिया,राम कुमार डीलर,
सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ताओ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।वही खिलवत आने के क्रम में सैदपुर गणेश चौक पर पैक्स अध्यक्ष कन्हैया कुमार,कामेश्वर सिंह,नन्द किशोर सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत पूर्व उपमुख्यमंत्री को किया।

रिपोर्ट: कलीम अशरफ, महनार- वैशाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।