स्वामी विवेकानंद ने ‘देश को सर्वधर्म समभाव का दिया संदेश’ जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

वाराणसी-रोहनिया आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को आराजी लाइन ब्लॉक सभागार में कम्बल वितरण आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन, आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। यहां 501 कम्बल गरीब जरूरतमंदों को बांटे गए। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती मनाई गई। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। श्री पटेल ने स्वामी विवेकानंद को राष्ट्र निर्माता बताया। कहा, भारत और इसमें रहने वाले सदैव से सर्वधर्म समभाव में विश्वास करने वाले और सौहार्द की कामना करने वाले रहे हैं। उन्होंने देश को यही मंत्र देने का काम किया था। इस अवसर पूर्व ग्राम प्रधान जग नारायण पटेल मोहम्मद अनवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह, रामजतन, राजकुमार, जयप्रकाश कमल पटेल, पिंटू, अजय सेठ सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता महेंद्र राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय के साथ (राजकुमार गुप्ता) वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।