नारी शक्ति संस्थान ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन

आजमगढ- नारी शक्ति संस्थान के तत्वाधान में डांडिया महोत्सव 2018 सीजन-9 का आयोजन नगर के श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में किया गया। जिसका शुभारम्भ राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, डा वन्दना द्विवेदी एवं संस्था की महिलाओं द्वारा मां दुर्गा के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जलन व आरती से किया गया। महोत्सव में शामिल बालिकाओं में से सुखमन कौर, मान्या, लवन्या, आशा दुबे, परी, सृजल, ऐंजल, अस्मिता डालमिया, सहजप्रीत कौर बालिकाओं का चयनकर नव दुर्गा पूजन किया गया। डांडिया नृत्य की एक से बढ़कर प्रस्तुतियां से महिलाओं में गजब का जोश देखने मिला। इसके साथ ही बेस्ट डांडिया ड्रेसअप, बेस्ट डांडिया डांस, बेस्ट म्यूजिकल चेयर डांडिया डांस एवार्ड वितरित किया गया। संचालन डा मनीषा मिश्रा ने किया।
संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी ने बताया कि डाडियां नृत्य बालिकाओं में स्मिता राय प्रथम, शिल्पी सिंह द्वितीय, श्रेया सिंह को तृतीय वहीं महिला डांडिया नृत्य में प्रीति प्रथम, गुंजा द्वितीय, कविता अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।
बेस्ट डांडिया ड्रेसअप एवार्ड बालिका वर्ग में पूर्वी श्रीवास्तव प्रथम, स्नेहा द्वितीय, नंदिनी तृतीय व महिलाओं में छाया पांडेय प्रथम, सेनु जालान द्वितीय व प्रिया अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही।
वहीं म्यूजिकल चेयर डांडिया डांस बालिका वर्ग में रूचिता गुप्ता व महिलाओं में नेहा दुबे विजयी रही।
संस्थान की उपाध्यक्ष विद्वुषी अस्थाना ने बताया कि डांडिया महोत्सव का आयोजन संस्थान द्वारा इसलिए किया जाता है कि शहर की सभी महिलाओं को एक मंच दिया जाये और अपने रोजमर्रा के कामकाज को भूलकर माता रानी के चरणों में समर्पित हो जाये और अपने डांडिया नृत्य द्वारा मां को मनाने का प्रयास करे। जिससे माता रानी का आर्शीवाद सभी पर बना रहे।
महामत्रीं पूनम जसपाल सिंह ने बताया कि डांडिया महोत्सव में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसमें देवी गीतों पर नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं द्वारा जमकर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में नगर के स्कूलों ए.एन. मेमोरियल स्कूल, तपस्या क्रिएटिव स्कूल की छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में संरक्षक निलिमा श्रीवास्तव व विजय लक्ष्मी मिश्रा ने संयुक्त रूप से डांडिया महोत्सव में शामिल सभी नारीशक्तियों के प्रति आभार जताते हुए सभी को नवरात्रि व विजयादशमी की हार्दिक बधाई दी। संस्थान के संरक्षकों, पदाधिकारियो, सदस्यों के विशेष सहयेग से कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।