पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने भाजपा चरित्र को दिया दोगला करार

झाँसी। एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन व दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर एक दिन का उपवास कार्यक्रम रखा। राजधानी सहित देश व प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने उपवास रखा।

शहर के कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित गांधी उद्यान में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में पूर्व विधायक गरौठा बृजेंद्र व्यास उर्फ डमडम महाराज, शहर अध्यक्ष इम्तियाज खान, पार्षद सुलेमान मंसूरी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने उपवास रखा।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भाजपा के चरित्र को दोगला करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, दलित सभी वर्गों ने मिलकर संघर्ष किया। तब जाकर आजादी मिली। यह हिन्दोस्तान सबका है। यहां जातिवाद की राजनीति करने वाले ज्यादा दिन तक लोगों का बेवकूफ नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के ही सांसद जो उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं, अपनी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है। उन्होंने दस अप्रैल को होने वाले भारत बंद पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से भारत बंद होना ही नहीं चाहिए। सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलता रहे। यही भारतीय परंपरा है। हर मुल्क में उसके लोगों को ही यदि द्वेष वश आपस में लड़़ाया जाता रहेगा, तो फिर वह देश कैसे तरक्की करेगा।

इस मौके पर वक्ताओं ने बीजेपी को जमकर कोसाl
वक्ताओं ने कहा कि हमने प्रेम की पौध लगाई थी, जिसे भाजपा सरकार ने वेमनस्य में बदल दिया। आज हर वर्ग में संघर्ष हो रहा है। हिन्दू आपस में बंट गए हैं। सभी को एकजुट होकर इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। यह सरकार देश व देश की प्रगति, अखण्डता ओर एकता के लिए बहुत बड़ा खतरा हैlइस मौके पर पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास उर्फ डम-डम महाराज, राहुल राय, सुधांशु त्रिपाठी, अरविन्द वशिष्ठ, इदरीश, इम्त्यिाज हुसैन समेत सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।