बच्चो ने बालदिवस के रूप मे हर्षोल्लास के साथ चाचा नेहरू जी का जन्मदिवस मनाया

सीतापुर/ बिसवां- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बालदिवस के रूप मे बच्चो ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।नगर के बीएनएसडी पब्लिक स्कूल,एलपीएस ग्लोबल स्कूल,सनसाईन पब्लिक स्कूल, सहित अनेको स्कूलों मे चाचा नेहरू का जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बच्चो को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे मे बताया गया और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई।नगर के अनेक स्कूलों मे बाल मेला भी आयोजित किया गया जिसमें बच्चो ने तरह तरह के व्यंजनों के स्टाल लगाए और जन्मदिन मनाया।।

रामकिशोर अवस्थी
सीतापुर ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।