बुद्ध के देश में बुद्ध को मानने बाले कम!कृष्णाराज

शाहजहाँपुर – जलालाबाद कुशवाहा छात्रावास में आज
महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुँची शाहजहाँपुर सांसद एव केंद्रीय कृषि राज्यमन्त्री कृष्णाराज ने कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा की विश्व विजेता सम्राट अशोक महान की जयंती पर आयोजको ने हमे आमन्त्रित किया इसके लिए हम उनका ह्रदय से आभार ब्यक्त करते है। उन्होंने कहा हमे अपना इतिहास भूलना नही चाहिए और भगवान गौतम बुद्ध से लेकर महान सम्राट अशोक मौर्य भारत वर्ष में जन्मे यह केवल कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के लिए नही पूरे भारत के लिए गौरव की बात है आज पूरे विश्व में भगवान गौतम बुद्ध को मानने बाले है लेकिन जिस देश में भगवान बुद्ध ने जन्म लिया उस देश के लोग भगवान बुद्ध को मानने बाले बहुत कम है भगवान बुद्ध शांति का सन्देश पूरी दुनिया को दिये और महान सम्राट अशोक मौर्य ने पूरी दुनिया को जीता उसके बाद युद्ध न लड़ने का संकल्प लिया और प्रजा के लिए बहुत अच्छे- अच्छे कार्य किये आज अशोक जयंती कार्यक्रम में आने का हमे अवसर ऐसे कार्यक्रम जरूर आयोजित करने चाहिए। कार्यक्रम में पधारे जलालाबाद विधान सभा प्रभारी भाजपा नेता दौद राम कुशवाहा एडवोकेट पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्य भान सिंह भदौरिया जलालाबाद नगर पालिका अध्यक्ष मनेन्द्र गुप्ता ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम के आयोजक युवा भाजपा नेता सौरभ कुशवाहा वीर प्रताप सिंह कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा० नरेंद्र सिंह अंतिम विकल्प न्यूज प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा अमित कुशवाहा ने प्रतिकचिन्न सम्राट अशोक मौर्य की तस्वीर केन्द्रीय राज्यमंत्री को भेंट की कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू केवल राम कुशवाहा ने की कार्यक्रम में कई जनपदों से लोग आये और अपने विचार रखे।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।