भाजपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर किया गया गाँधी संकल्प यात्रा का आयोजन

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को गाँधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह मौजूद रहे। गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ रैदोपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। पदयात्रा गांधी प्रतिमा रैदोपुर तिराहा से त्रिमूर्ति तिराहा से कलेक्ट्री चौराहा से पंडित दीन दयाल चौक से अग्रसेन चौराहा पर विश्राम हुआ और अग्रसेन चौराहे पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह ने कहा कि पूरा देश आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने बापू की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी साथ ही सिंगल यूज प्लास्टीक के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा । महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था उसे भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प करे रूप में लिया है। यह कार्य जनता के सहयोग और जागरूकता के बिना संभव नहीं है। माननीय मोदीजी के पिछले छः वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इस पदयात्रा के माध्यम से किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, डा श्याम नारायण सिंह, देवेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, माला द्विवेदी, प्रेम प्रकाश राय, रामपाल सिंह, धनश्याम पटेल,डा. अशोक सिंह पंकज सिंह कौशिक, हरीश तिवारी, ध्रुव सिंह, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सतेन्द्र राय,अजय सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, अशोक सोनकर ,ब्रजेश यादव , लक्ष्मण मौर्या,सुनील राय आशुतोष मिश्रा, राजेश सिंह महुआरी, विवेक निषाद,पूनम सिंह, बबिता जसरासरिया, अल्का सिंह,मनीष सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, राजीव शुक्ला, विनायक सिंह सरदार, अभिनव श्रीवास्तव पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर:- राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।