भाजपा स्थापना दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

पिंडरा/वाराणसी-भाजपा के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मंडल व बूथ स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान भारत माता व प0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
पिन्ड्रा मंडल के बाबतपुर सेक्टर मे भारतीय जनता पार्टी का 38वा स्थापना दिवस कार्यकर्ताओ के साथ मनाया गया। मंडल अध्यक्ष पिन्ड्रा दीपक सिंह ने भाजपा के संक्षिप्त इतिहास बताया और कहाकि देश में राजनीतिक उथल पुथल व राष्ट्रीय विचार धारा के संकट से जूझ रहे देश में राष्ट्रवादी राजनीति को लेकर 6अप्रैल 1980को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज देश में व अठारह प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
कार्यक्रम मे श्रीप्रकाश दुबे , डा.जय प्रकाश दुबे , संदीप सिंह , सुरेन्द्र पटेल , होशीला पाण्डे , देव प्रकाश दुबे , सुनील दुबे , रोहित रावत , समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।
वही सिंधोरा मंडल में भी विभिन्न बूथो पर स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें पिंडरा विधानसभा विस्तारक ललित त्रिपाठी , मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता ,रतन सिह,कौशल मिश्रा,प्रवीण राय,मनीष कुमार पटेल,आर के विश्वकर्मा ,अजय दुबे जी सर्मेश सिंह जी सत्येंद्र उपाध्याय, रामप्यारी गिरी, राधेश्याम गुप्ता, शशि मौर्या समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:महेश पाण्डेय(संजय गुप्ता)फूलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।