महिला परिवार,समाज, राष्ट्र के विकास की धुरी:माली

सादड़ी-राजस्थान| महिला परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास की धुरी है। महिला जागरुक हो कर महिला सशक्तिकरण की संवाहक बनेतभी इक्कीसवीं सदी महिलाओं की सदी बनेगी, उक्त उदगार प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पर व्यक्त किए।
प्रधानाचार्य माली ने कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण की गौरवशाली परंपरा रही है। हमें समाज व राष्ट्र को दिशा देने वाली महिलाओं पर गर्व है।स्नेह लता गोस्वामी ने भारत की विदुषी व वीरांगनाओं के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कविता कंवर ने भारतीय नारी को महिला सशक्तिकरण का प्रतिमान बताया। प्रकाश परमार ने महिलाओं द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शकुंतला जैन व सरस्वती पालीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सरस्वती पूजन से प्रारम्भ हुए इस समारोह में सर्व प्रथम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाषण निबंध चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत महिला कार्मिकों का प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने शाल ओढ़ाकर बाहुमान किया। इस अवसर पर रमेश सिंह राजपुरोहित, रमेश बछेटा, महावीर प्रसाद,वीरम राम चौधरी, नरेन्द्र बोहरा हरीश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा साक्षी चारण ने किया।
————————————–
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।